Honda Stylo 160 Scooter: भारत में स्कूटर सेगमेंट में होंडा एक्टिवा ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हर महीने होंडा एक्टिवा की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री होती है, जो इसे बाजार का सबसे लोकप्रिय स्कूटर बनाता है। अब तक, कोई भी स्कूटर होंडा एक्टिवा को टक्कर नहीं दे पाया है। इसी सफलता को और बढ़ाने के लिए, होंडा ने एक नया मॉडल “Honda Stylo 160 Scooter” लॉन्च करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने इसका पेटेंट भी करा लिया है, जिससे यह साफ है कि होंडा जल्द ही इसे भारतीय बाजार में उतारने वाली है।
Honda के पोर्टफोलियो में अभी तक 160 सीसी इंजन वाला कोई स्कूटर नहीं था। अब Honda Stylo इस कमी को पूरा करेगा। यह स्कूटर वर्तमान में इंडोनेशिया में बिक रहा है और वहां इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब कंपनी इसे भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। इस नए मॉडल की डिजाइन और फीचर्स को खासतौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों और पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
Honda Stylo 160 Features
Honda Stylo का डिजाइन सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करेगा। इसमें गोल आकार का हेडलैंप, पूरी LED लाइटिंग, डिजिटल कंसोल, की-लेस स्टार्ट सिस्टम और USB चार्जर जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसमें बड़ी सिंगल पीस सीट और मजबूत ग्रैब रेल के साथ आकर्षक मेटालिक डिजाइन लाइन्स भी हैं, जो इस स्कूटर को एक मॉडर्न लुक प्रदान करता हे। इसका प्रीमियम मॉडर्न लुक इसे भारतीय बाजार में खास बनाएगा।
यह भी पढ़ें :- Tata Electric Scooter: सच्चाई
Honda Stylo में टेलीस्कोपिक फॉर्क्स और मोनोशॉक सस्पेंशन जैसी सुविधाएं भी हैं, जो इसे भारतीय सड़कों के लिए उपयुक्त बनाती हैं। इसके दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक्स की सुविधा दी गई है, जिससे यह और भी सुरक्षित बनता है। कंपनी भारतीय बाजार की जरूरतों के अनुसार इस स्कूटर में कुछ बदलाव भी कर सकती है।
Honda Stylo 160 Engine and Milage
Honda Stylo 160 का इंजन 156.9cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड होगा, जो लगभग 16bhp की पावर और 15Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसका माइलेज 45Km/L तक होने की संभावना है, जो इसे एक किफायती विकल्प बनाता है।
Honda Stylo 160 Price
होंडा ने इस स्कूटर की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इंटरनेट पर मिली जानकारी के अनुसार इसकी कीमत 1 लाख रुपये से ऊपर हो सकती है।
Honda Stylo 160 भारतीय बाजार में यामाहा एयरोक्स 150 और हीरो के जूम 160 से मुकाबला करेगा। इन स्कूटरों के बीच कड़ी टक्कर होगी, लेकिन होंडा को अपनी प्रीमियम गुणवत्ता और मजबूत ब्रांड वैल्यू पर भरोसा है। होंडा का मानना है कि Honda Stylo 160 की शानदार डिजाइन, दमदार इंजन और आधुनिक फीचर्स इसे प्रतियोगियों के मुकाबले में बढ़त दिलाएंगे।